Friday, November 12, 2021

उंदावली की गुफा, आंध्रप्रदेश

 

*🛕उंदावली की गुफा,*

*विजयवाड़ा(आंध्र प्रदेश)🛕*

*____________________________*

*⚜️विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। दो हज़ार वर्ष पुराना यह शहर बैजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम देवी कनकदुर्गा के नाम पर है, जिन्हें स्थानीय लोग विजया कहते हैं। यहाँ की गुफाओं में उंद्रावल्ली की प्रमुख गुफा है, जो सातवीं सदी में बनाई गई थी।*

*⚜️ शयन करते भगवान विष्णु की एक शिला से निर्मित मूर्ति यहाँ की कला का श्रेष्ठ नमूना है। विजयवाड़ा के दक्षिण में 12 किलोमीटर दूर मंगलगिरि की पहाड़ी पर विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का विख्यात मंदिर है।*

*⚜️इसे ग्रेनाइट चट्टान के सिर्फ एक खंड से बनाया गया है। इस स्थान पर दूसरे भगवान को समर्पित और भी कई गुफाएं हैं। बरसात के समय में साधू इसका उपयोग आराम के लिए करते हैं। गुफा का सामने वाला हिस्सा कृष्णा नदी की ओर है।*

*⚜️ गुफा में उकेरे गए चित्र बहुत सटीक और महीन है। निचले हिस्से की दीवारों पर भगवान विष्णु के अवतारों को उकेरा गया है। लगता है जैसे मशीन से बनाए गए हैं। कौन कह सकता है कि गुफाएं 7वी सदी से पहले की बनी हुई है।*

No comments:

Post a Comment