Friday, October 22, 2021

पेट्रोल डीजल

 

*_22 Oct 2021, 07:48 AM IST_*


*_🌸🌾न्ई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी (22 अक्टूबर, 2021) तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देते हुए तेल की कीमतें बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। बीते एक साल में पेट्रोल-डीजल 26 रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगा हो गया है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।_*


*_🌾जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव,_*


_🥀महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.89 रुपए जबकि डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 112.78 रुपए व डीजल की कीमत 103.63 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 103.92 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 99.92 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 107.44 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 98.73 रुपए प्रति लीटर है।_


*_🌾शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर:_*


_🥀नई दिल्‍ली 106.89 95.62 मुंबई 112.78 103.63 कोलकाता 107.44 98.73 चेन्‍नई 103.92 99.92 नोएडा 104.08 96.26 बेंगलुरु 110.61 101.49 हैदराबाद 111.18 104.32 पटना 110.44 102.21 लखनऊ 103.86 96.07 जयपुर 114.11 105.34_


*_🌾11 राज्यों में डीजल 100 के पार:_*


_🥀बीते दिन डीजल 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल 31 से 35 पैसे महंगा हुआ। वहीं बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। एक दिन मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। एक दिन पहले सोमवार को पेट्रोल के दाम 29 पैसे तो वहीं डीजल के दाम में 35 पैसे बढ़ाए थे। देश 11 राज्यों में डीजल 100 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है।_

 

*_🌾इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल:_*


_🥀अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।_


*_🌾हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट:_*


_🥀सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।_

 

*_🌾ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:_*


_🥀आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।_


_Related Stories 🔶🔷 

No comments:

Post a Comment